Thursday, September 17, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ऋण योजनाओं से लाभार्थियों को मिला स्वरोजगार का अवसर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 17, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 17 सितंबर। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, पानीपत द्वारा  राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अंतर्गत संचालित ऋण योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। निगम की सहायता से लाभार्थियों ने विभिन्न व्यवसाय शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार किया है।

पानीपत निवासी रिंकू पुत्र इन्द्रपाल ने  राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की लौंग टर्म लोन के तहत 2,00,000 रूपये का ऋण प्राप्त कर किरयाना दुकान शुरू की। उन्हें नवंबर 2025 में ऋण राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने दुकान का सामान खरीदा और अपना व्यवसाय शुरू किया।

दीपक चौपड़ा पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी नारायणा, तहसील समालखा ने माइक्रो फाइनेंस योजना के तहत 1,00,000 रूपये का ऋण लेकर सीएससी सेंटर शुरू किया। ऋण मिलने के बाद उनकी बचत में वृद्धि हुई तथा आर्थिक स्थिति बेहतर हुई।

पूजा पत्नी सुमित, गांव बिजावा, ब्लॉक इसराना ने 1,00,000 रूपये का ऋण लेकर सीएससी सेंटर शुरू किया। पहले उनकी मासिक आय 8,000 रूपये थी और व्यवसाय शुरू करने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ।

इसी प्रकार ममता पत्नी कुलबीर सिंह, निवासी हरि नगर, पानीपत ने 1,00,000 रूपये का ऋण लेकर सीएससी सेंटर शुरू किया। उनकी पहले की मासिक आय 15,000 रूपये थी तथा व्यवसाय शुरू करने के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ।

मोनिका पत्नी राजेश, गांव मडलोडा ने 1,00,000 रूपये का ऋण लेकर ब्यूटी पार्लर शुरू किया। उनकी पहले की मासिक आय 12,000 रूपये थी और व्यवसाय शुरू करने के बाद मासिक आय में बढ़ोतरी हुई तथा आर्थिक स्थिति में सुधार आया।

लाभार्थियों ने इस सहायता के लिए हरियाणा सरकार, केंद्र सरकार एवं हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध निदेशक का आभार व्यक्त किया।

Comments


Leave a Reply