Thursday, November 5, 2026
Newspaper and Magzine


जेल लोक अदालत में 6 मामलों की हुई सुनवाई, 2 का निपटारा, 3 विचाराधीन बंदियों को किया रिहा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 4, 2026 Tags: , , , , , , ,

सीजेएम वर्षा शर्मा ने जिला जेल का किया निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं और भोजन की गुणवत्ता भी जांची

BOL PANIPAT , 4 नवंबर। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के तत्वावधान में बुधवार को जिला जेल, सिवाह में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा शर्मा ने जेल का निरीक्षण किया। जेल लोक अदालत में कुल 6 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 2 मामलों का निपटारा किया गया तथा 3 विचारधीन रखा गया।

इस अवसर पर उन्होंने जेल के ब्लॉक नंबर 1, 4, 6 और 7 में जाकर बंदियों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं और शिकायतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जेल में बंदियों के लिए उपलब्ध एसटीडी फोन सुविधा और वाटर कूलर की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा, उन्होंने जेल की रसोई का निरीक्षण किया तथा बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता स्वयं चखकर जांची। जेल की कैंटीन का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सामान की जानकारी ली। सचिव ने जेल में स्थित मुलाकाती कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा बंदियों के परिवार के सदस्यों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs) के माध्यम से दी जा रही कानूनी सहायता एवं अन्य सेवाओं की जानकारी ली।

इस निरीक्षण और जेल लोक अदालत का उद्देश्य बंदियों को शीघ्र न्याय दिलाना, उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना तथा जेल में उनके अधिकारों और सुविधाओं को सुनिश्चित करना है।
ध्यान रहे कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंद लोगों और बंदियों तक न्याय एवं कानूनी सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Comments


Leave a Reply