बीए तृतीय वर्ष की छात्रा और राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका मनीषा ने राष्ट्रीय एकता शिविर (नेशनल इंटीग्रेशन कैंप) में भाग लिया
BOL PANIPAT : आई.बी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा और राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका मनीषा ने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित एक सप्ताह के राष्ट्रीय एकता शिविर (नेशनल इंटीग्रेशन कैंप) में भाग लेकर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। इस सात दिवसीय शिविर में विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया, जहां मनीषा ने अपनी उत्कृष्ट भागीदारी से कॉलेज एवं राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
इस गौरवमयी उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने मनीषा की सराहना करते हुए कहा, “मनीषा का राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित शिविर में चुना जाना हमारे महाविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इस तरह के शिविर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करते हैं और उनमें राष्ट्रीय एकता, अनुशासन व नेतृत्व की भावना का निर्माण करते हैं। हमारा कॉलेज हमेशा ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।”
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने भी छात्रा की इस सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मनीषा शुरू से ही एनएसएस की हर सामाजिक गतिविधि में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ हिस्सा लेती रही है। उसकी इसी लगन और सेवा भाव के कारण उसे इस कैंप के लिए चुना गया। उसने शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन कर अन्य स्वयंसेवकों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है।”
अपने इस विशेष अनुभव को साझा करते हुए छात्रा मनीषा ने कहा, “हिसार में बिताया गया यह एक सप्ताह मेरे जीवन का एक बहुत ही शानदार और सीखने वाला अनुभव रहा। इस राष्ट्रीय एकता शिविर में मुझे देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवाओं से मिलने और उनकी संस्कृति व परंपराओं को करीब से जानने का मौका मिला। मैं इस अवसर के लिए आदरणीय प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह सर और अपनी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी खुशबू मैम की गहराई से आभारी हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।” इस अवसर पर उपस्थित सभी प्राध्यापकों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने मनीषा को बधाई दी।

Comments