विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) महाविद्यालय, पानीपत के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा बीसीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के सहयोग से बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर अश्विनी गुप्ता की अगुवाई में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह के स्वागत संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, प्रतिभा और आपसी समन्वय को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को सभी ने खूब सराहा। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया।
कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार को मिस्टर फ्रेशर तथा रितिका को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं बीसीए द्वितीय वर्ष से चिराग को मिस्टर करिश्मा तथा चेल्सी को मिस करिश्मा का खिताब प्रदान किया गया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने फ्रेशर पार्टी के सफल आयोजन के लिए कंप्यूटर साइंस विभाग एवं प्रोफेसर अश्विनी गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी प्रतिभा, उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो.विनय भारती, प्रो दीप्ति जुनेजा, प्रो नित्तू, प्रो नीरू, प्रो प्रीति मलिक, प्रो निकिता गोयल, प्रो मोहित, प्रो अजय, टिंकू कुमार एवं संगीता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इन सभी के अथक प्रयासों, समर्पण और निरंतर सहयोग की सराहना की गई।
इस अवसर पर वनस्पति विभाग के अध्यक्ष डॉ. निधान सिंह, डॉ. सुनील शर्मा, रसायन विभाग के अध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार, प्रोफेसर अजय पाल, प्रोफेसर कुलदीप, लाइब्रेरियन डॉ. प्रवीण कुमार, सुखजिंदर सिंह, मनीष कुमार, पूजा मलिक, प्रेम बजाज सहित अन्य प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर अश्विनी गुप्ता ने फ्रेशर पार्टी को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास, सहयोग और समर्पण से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सभी के सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की।

Comments