‘मेहँदी प्रतियोगिता’ तथा रन फॉर यूनिटी (एकता दिवस) का आयोजन किया
BOL PANIPAT : आई. बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ‘मेहँदी प्रतियोगिता’ तथा रन फॉर यूनिटी (एकता दिवस) का आयोजन किया गया। एकता दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल के विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाई गई, सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर भाषण प्रस्तुत किया गया तथा स्कूल के विद्यार्थियों को आई. बी.एल. पब्लिक स्कूल से लेकर जी. टी. रोड पर आई. बी. कालेज तक मैराथन की। इस का संचालन सरिता नारंग ने किया।
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों को रन फॉर यूनिटी के बारे में बताया। यह एक मैराथन है जो भारत को एकीकृत करने वाले सरदार पटेल की जयंती मनाने के लिए हर साल 31 अक्टूबर को आयोजित की जाती है। इसका आयोजन भारत सरकार या उसके समर्थकों द्वारा एकता के मूल्यों को फैलाने और सरदार वल्लभ भाई पटेल जी श्रद्धांजलि देने के लिए किया जाता हैं।

मेहंदी प्रतियोगिता अंतर्सदनीय थी। इस प्रतियोगिता में दो वर्ग बनाए गए। प्रथम वर्ग- कक्षा छठी से आठवीं, द्वितीय वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं का रहा। निर्णायक मंडल में मोहन तथा डॉली रहे। मेहँदी लगाती हुई लड्कियॉ अपनी-अपनी प्रतिभा को हाथों पर इस तरह उकेर रही थी जैसे कोई कलाकार अपनी कारीगरी को दिखाता है और उसमें जरा सी भी कमी न छोड़ने के लिए प्रयासरत रहता है।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
प्रथम वर्ग- कक्षा छठी से आठवीं
प्रथम- टैगोर सदन से ईशा
द्वितीय- सुभाष सदन से राधिका
द्वितीय वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं
प्रथम- सुभाष सदन से अम्बे
द्वितीय- नेहरू सदन से गनिशा
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने निरीक्षण करते हुए बच्चों के हुनर की सराहना की और कहा कि मेंहदी की खुशबू तथा उस पर चढ़ता प्यार का रंग अपना ही रूप बिखेरता है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देकर पुरस्कृत किया

Comments