Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


धूमधाम के साथ मनाया गया सुगंध दशमी का त्यौहार

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 21, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जैन मोहल्ला में आज दसलक्षण पर्व के छठे दिवस के पावन उपलक्ष्य में सुगंध दशमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

सभी मंदिरों में श्रद्धालुओ ने आज भगवान के चरणों में धूप अर्पित कि गयी
आज दसलक्षण पर्व के छठे दिवस को उत्तम संयम धर्म के रूप में मनाया गया
प्रातः की बेला में श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जैन महोल्ला में श्री जी का अभिषेक एंव विधान पूजन का भव्य आयोजन किया गया सर्वप्रथम भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा की क्रियाएं संपन्न हुई तत्पश्चात नित्य नियम पूजन के साथ प्रभु भक्ति प्रारंभ हुई
भाद्रमाह के शुक्ल दशमी को दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण पर्व का छठा दिन होता है इस दिन को धूप दशमी के रूप में मनाया जाता है लोग इस दिन सभी परिवार सहित घर से धूप लेकर जाते है और मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ धूप चढा कर खूशबू फैलाते है और कामना करते हैं कि इस धूप की तरह ही हमारा जीवन भी हमेशा महकता रहें॥
पसंद, नापसंद, ग़ुस्से का त्याग करना
इन सब से छुटकारा तब ही मुमकिन है जब अपनी आत्मा को इन सब प्रलोभनों से मुक्त करे और स्थिर मन के साथ संयम रखें
इसी राह पर चलते परम आनंद मोक्ष की प्राप्ति मुमकिन है

आगे जानकारी देते हुए अधिवक्ता मेहुल जैन ने बताया की पानीपत जैन समाज के द्वारा लगभग ढाई सौ वर्ष से भी अधिक प्राचीन परंपरा परंपराएं आज भी निभाई जाती हैं
उन्होंने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुगंध दशमी के पावन अवसर पर महाआरती (जोत नगर भ्रमण) का आयोजन किया गया
बैंड बाजों के साथ महा आरती श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर श्री दिगंबर जैन नेमीनाथ मंदिर मेन बाजार में पहुंची जहां सर्व प्रथम सभी ने मिलकर मेरी भावना का पाठ किया और भगवान की आरती की तत्पश्चात यह महाआरती श्री दिगंबर जैन मंदिर दुन्दीवालान पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने भगवान की खूब भक्ति की और छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई इस अवसर पर प्रश्न मंच और लक्की का आयोजन भी किया गया अंत भगवान आरती करने पश्चात महाआरती बैंड बाजों के साथ पुनः श्री दिगंबर जैन मंदिर ,जैन मोहल्ला में पहुंची जहां भगवान पार्श्वनाथ की बड़ी मूर्ति की महाआरती संपन्न हुई

Comments


Leave a Reply