संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम 16 फरवरी को
BOL PANIPAT ,13 फरवरी। आगामी 16 फरवरी को लघु सचिवालय के द्वितीय तल सभागार में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रात: 11 बजे आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त सुशील सारवान ने दी।

Comments