डीसी सुशील सारवान ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और कीर्तन दरबार में अपनी हाजिरी लगाई।
BOL PANIPAT : 7 नवंबर– डीसी सुशील सारवान ने सोमवार को देर सांय पहली पातशाही गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में जिला वासियों को गुरु नानक देव प्रकाश पर्व की बधाई दी। डीसी सुशील सारवान ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और कीर्तन दरबार में अपनी हाजिरी लगाई।
उपायुक्त ने कहा कि गुरुओं के वचन जन कल्याण के लिए हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को देव दीपावली के रूप में भी मान्य जाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन का होना समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इस प्रकार के आयोजन में आपसी भाईचारा बढ़ता है और मनुष्य बुराइयों से ऊपर उठकर समाज के भले के लिए कार्य करता है। डीसी सुशील सारवान ने कहा कि हम सबको गुरुओं के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। सिख समाज हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में आगे बढ़–चढ़ कर भाग लेता आया है,खासकर प्रशासन द्वारा चलाए गए विभिन्न अभियानों में भी सिख समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डीसी सुशील सारवान को प्रबंधक कमेटी की ओर से सिरोपा भी भेंट किया गया।

Comments