Monday, October 5, 2026
Newspaper and Magzine


सेक्टर-13/17 मार्केट में युवकों पर हमला कर चोट मारने के मामले में और तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त 2 बाइक व 2 डंडें बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 सितंबर। थाना सेक्टर-13/17 पुलिस ने सैक्टर 13/17 की चटौरा चौक मार्केट में युवकों के साथ मारपीट करने के मामले में बुधवार को और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित, आशु उर्फ नितीन निवासी गांजबड़ तथा मनीष निवासी रिसालू के रूप में हुई है।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी जितेंद्र निवासी रिसालू व फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 बाइक व 2 डंडे बरामद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

यह है मामला
थाना सेक्टर-13/17 में नितिन पुत्र करतार निवासी हनुमान कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 सितंबर की रात करीब 8:35 बजे वह अपने दोस्त अनिल निवासी अशोक विहार कॉलोनी तथा राहुल निवासी हनुमान कॉलोनी के साथ खाना खाने के लिए सेक्टर-13/17 स्थित चटौरा चौक मार्केट गया था। मार्केट में राहुल खाना ऑर्डर करने गया था, जबकि वह और अनिल गाड़ी में बैठे हुए थे। इसी दौरान दो युवक एक बाइक पर सवार होकर वहां आए। युवकों ने गाड़ी की खिड़की पर लात मारी और गाली-गलौच करते हुए विवाद शुरू कर दिया।
उसने गाड़ी से उतरकर बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो युवकों ने उसके साथ भी गाली-गलौच करते हुए धमकी दी। इनमें से एक युवक ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुलाया। इसी दौरान अनिल ने विवाद की सूचना देने के लिए डायल-112 पर फोन करने का प्रयास किया तो एक युवक ने उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल टूट गया।
वह घर जाने के लिए गाड़ी निकालने लगे, तभी 15 से 20 युवक मोटरसाइकिलों पर वहां पहुंच गए। उनके हाथों में लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तेजधार हथियार थे। युवकों ने आते ही अनिल पर हमला कर दिया। उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किया तथा चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उसके दांत टूट गए। इसके बाद कई युवकों ने अनिल के साथ लाठी-डंडों और रॉड से मारपीट की।
वह अनिल का बचाव करने के लिए बीच में आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी लाठी और रॉड से मारपीट कर चोटें मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उन्हें तथा उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
थाना सेक्टर-13/17 में नितिन की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

Comments


Leave a Reply