गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) तस्करी की वारदात में शामिल फरार चल रहे और दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 8 जून 2022, थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) तस्करी के मामले में फरार चल रहे और दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र बृजमोहन निवासी वधावाराम कॉलोनी व विकास पुत्र महेंन्द्र निवासी देशराज कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने गत 25 मई को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए देवी मंदिर के नजदीक गंदा नाला के पास से वधावाराम कॉलोनी निवासी मोहित पुत्र बृजमोहन को 2 किलो 900 ग्राम गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी मोहित से पुछताछ की तो आरोपी ने बड़े भाई गौरव व देशराज कॉलोनी निवासी विकास पुत्र महेंन्द्र को भी नशा तस्करी की वारदात में शामिल होने बारे स्वीकारा था। आरोपी मोहित को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम आरोपी गौरव व विकास की धरपकड़ के लिए दोनो के संभावित ठीकानों पर दंबिस दे रही थी। टीम को मंगलवार साय दोनों आरोपियों के वधावाराम कॉलोनी में घूमने बारे सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर दोनो आरोपियों को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने गांजा पत्ती तस्करी की वारदात में शामिल होने बारे स्वीकारा। पुलिस पुछताछ में आरोपियों से खुलाशा हुआ आरोपी गौरव गांजा पत्ती खरीद कर दिल्ली में आरोपी विकाश को देता था। आरोपी विकास गांजा पत्ती को पानीपत लाकर मोहित को देता व कुछ हिस्सा स्वयं बेचता था। आरोपी विकास ने गांजा पत्ती बेचकर प्राप्त की राशि में से कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए, आरोपी के कब्जे से बची 3700 रूपए की नगदी बरामद की गई।
इंस्पेक्टर सुनील ने बताया गिरफ्तार आरोपी गौरव व विकास से गहनता से पुलिस पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments