Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरी की बाइक बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 फरवरी 2022, बाइक चोरी की वारदात को अजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरी की बाइक बरामद। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक निवासी अमर भवन चौक पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी टीम ने मंगलवार साय किशनपुरा सब्जी मंडी के पास से एक युवक को चोरी की स्पलेंडर बाइक सहित काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक पुत्र सुभाष निवासी अमर भवन चौक पानीपत के रूप में हुई। आरोपी ने उक्त बाइक दिसंबर में पानीपत के धूप सिंह नगर से चोरी की थी। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में समीर पुत्र कासिम निवासी धूपसिंह नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी दीपक के कब्जे से चोरी की उक्त बाइक बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया की मंगलवार साय सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गोहाना रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की स्पलेंडर बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक किशनपुरा मंडी के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपित ने उक्त बाइक 8 दिसंबर को धूप सिंह नगर में घर के बाहर गली से चौरी करने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक पुत्र सुभाष निवासी अमर भवन चौक पानीपत के रूप में हुई। आरोपी दीपक से की गई पुलिस पुछताछ में सामने आया की वह नशा करने का आदी है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया।

Comments