एम.ए.अंग्रेजी के द्वितीय सेमेस्टर में दिव्या और कोमल ने 9.23 SGPA प्राप्त किया.
BOL PANIPAT : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (KUK) द्वारा घोषित एम.ए. अंग्रेजी अंतिम वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
परिणाम में दिव्या और कोमल ने 9.23 SGPA प्राप्त कर महाविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा अफ्शा एवं कमलजीत ने 8.92 SGPA, सुमन ने 8.60 SGPA, रिजा ने 8.62 SGPA, विजय एवं मेघा ने 8.46 SGPA, अभिषेक एवं सृष्टि ने 8.15 SGPA तथा खुशबु और आंचल ने 8.00 SGPA प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय दिया।
इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह सुखद परिणाम है। प्रबंधन ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह परिणाम हमारे विद्यार्थियों की लगन, परिश्रम और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रमाण है। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।”
अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट परिणाम पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; नियमित अध्ययन, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। हमारे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से यह सिद्ध कर दिखाया है। मैं सभी विद्यार्थियों और विभाग के शिक्षकों को हार्दिक बधाई देती हूँ।”विद्यार्थियो ने अपनी सफ़लता का श्रे य अपने प्राध्यापकओ रेखा शर्मा, राहुल् ,एकता इत्यादि को दिया। इस अवसर पर विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम, डॉ. निधि, डॉ. स्वाती, डॉ. नेहा , रेखा , राहुल , एकता, दीप्ती, सुमन, कमल ओर तानांशी ने विद्यार्थियों को बधाई दी ।
महाविद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं

Comments