Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत का किया शैक्षणिक भ्रमण

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 3, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल के छठी कक्षा के विद्यार्थियों को अध्यापिका ऋतु पहल और  रजनी सहगल के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण के लिए ग्राम पंचायत जाटल का भ्रमण करवाया गया। बच्चों का पंचायत के सरपंच और पंचों से साक्षात्कार करवाया। तत्पश्चात सरपंच हरपाल कादियान और पंचों ने ग्राम पंचायत के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत गांव के सामाजिक और आर्थिक विकास में मुख्य भूमिका निभाती है। गांव के लोगो के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए कार्य करती है।बच्चों ने भी पंचों से बढ़ चढ़ कर सवाल जवाब किए।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बताया कि पंचायत भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करके कुछ नया सीखने के अवसर प्रदान कराना है। चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी कहा कि बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए ऐसी गतिविधियां अनिवार्य हैं।

Comments