पानीपत सहकारी चीनी मिल की प्रगति और बेहतर संचालन के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा: उपायुक्त एवं मिल अध्यक्ष डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ
चीनी मिल की प्रगति को मिलेगी नई रफ्तार, सीजन 2026-27 की तैयारियों को लेकर अहम फैसलों पर मंथन
पानीपत सहकारी चीनी मिल को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने पर जोर, मशीनरी व तकनीकी व्यवस्था होगी मजबूत
मिल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए उपकरणों की खरीद और जरूरी कार्यों को दी जाएगी गति
सीजन शुरू होने से पहले मिल को तकनीकी रूप से तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम
BOL PANIPAT , 28 सितंबर। पानीपत सहकारी चीनी मिल लिमिटेड को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम, आधुनिक तथा बेहतर कार्य क्षमता वाली बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मिल के प्रशासकीय मंडल की बैठक में सीजन 2026-27 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडा पर जिला सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में मंथन किया गया। बैठक में मिल की मशीनरी, विद्युत व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों, पर्यावरणीय निगरानी प्रणाली तथा अन्य आवश्यक संसाधनों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान रूप से चर्चा हुई।
उपायुक्त एवं मिल के अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि पानीपत सहकारी चीनी मिल की प्रगति और बेहतर संचालन के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। मिल को तकनीकी रूप से मजबूत बनाकर उसकी कार्यक्षमता बढ़ाना प्राथमिकता है। सीजन 2026-27 की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि मिल का संचालन सुचारू रहे और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उपायुक्त ने कहा कि मिल की मजबूती सीधे तौर पर गन्ना किसानों के हितों से जुड़ी है, इसलिए मशीनरी, तकनीकी व्यवस्था और आवश्यक संसाधनों को दुरुस्त रखने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
बैठक में मिल के सीजन 2026-27 के लिए आवश्यक विभिन्न मशीनरी स्पेयर पाट्र्स एवं तकनीकी सामग्री की खरीद से संबंधित प्रस्ताव रखे । इनमें एशले हैंडलिंग सिस्टम के स्पेयर, कंप्रेसर के स्पेयर, ऑयल सील, निकेल स्क्रीन, ब्रास लाइनर एवं वैक्यूम फिल्टर स्क्रीन, शुगर ग्रेडर के लिए स्टेनलेस स्टील वायर नेटिंग, स्टिचिंग मशीन व स्लैट कन्वेयर के स्पेयर तथा वी-बेल्ट आदि शामिल हैं।
इसी प्रकार मिल के लिए कंप्रेसर स्पेयर, विभिन्न आकार के आइडलर्स, फीड पंप स्पेयर एवं हाई प्रेशर वाल्व, पावर टर्बाइन के लिए इंसुलेशन सामग्री, डीजी सेट की सर्विस सामग्री, विभिन्न प्रकार की इलेक्ट्रिकल मोटर्स, मिल के लिए स्टेटिक कॉलर, एपीएच ट्यूब, विद्युत सामग्री तथा शुगर बैग सीरियल नंबर प्रिंटिंग मशीन की खरीद के प्रस्ताव भी शामिल हैं। मिल की तकनीकी क्षमता को और मजबूत करने के लिए आईडी फैन, एसएस परफोरेटेड स्क्रीन, न्यूमैटिक उपकरण, एमसीएस एरेटर ड्राइव, क्राउन पिनियन, हाई फ्लो पंप, प्लेनेटरी रिडक्शन गियर बॉक्स तथा विभिन्न आकार की इलेक्ट्रिकल एवं इंस्ट्रूमेंट केबल की खरीद से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में रखे ।
पर्यावरणीय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मिल के लिए सीपीसीबी की नवीनतम गाइडलाइन के अनुरूप स्टैक मॉनिटरिंग हेतु एनपीएल अप्रूव्ड ओसीईएमएस सिस्टम और पीटीजेड कैमरा लगाने का प्रस्ताव भी शामिल है। इससे मिल में पर्यावरणीय मानकों की निगरानी व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा मिल परिसर में क्षतिग्रस्त उपकरणों की मरम्मत, केन यार्ड के धंसे हुए क्षेत्र में आरसीसी कार्य, दो मोलासिस टैंकों की पेंटिंग, सुरक्षा गार्ड पोस्ट का निर्माण तथा मोलासिस स्टोरेज टैंक की सफाई से संबंधित कार्य भी प्रस्तावित हैं।
बैठक में मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के अधिकृत निजी अस्पतालों में हुए उपचार से संबंधित चिकित्सा खर्च के भुगतान के मामलों पर भी विचार किया जाएगा। मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर नवदीप नैन ने बताया कि सीजन 2026-27 के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने, मशीनरी को दुरुस्त रखने और तकनीकी संसाधनों को मजबूत करने पर है। इन कदमों से मिल के सुचारू संचालन, कार्यक्षमता में सुधार तथा गन्ना किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। इस मौके पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को राष्ट्रीय अवार्ड मिलने की सफलता के लिए बधाई दी।

Comments