बुल्लेया से गलती से मिस्टेक तक, अमित मिश्रा के सुरों पर झूमा पानीपत
पाइट में दो दिवसीय कारबंकल उत्सव संपन्न, स्टार नाइट में उमड़ा युवाओं का उत्साह
BOL PANIPAT : समालखा : ‘बुल्लेया’, ‘गलती से मिस्टेक’, ‘मनमा इमोशन जागे’ और ‘सौ तरह के’ जैसे चर्चित गीतों के गायक अमित मिश्रा की आवाज का जादू पाइट के कारबंकल में खूब चला। बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर अमित मिश्रा ने स्टार नाइट में अपनी दमदार प्रस्तुति से हजारों छात्र-छात्राओं और शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गीतों के साथ युवा नाचते रहे तो पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पाइट) में आयोजित दो दिवसीय कारबंकल उत्सव का स्टार नाइट के साथ समापन हुआ। दो दिनों तक चले उत्सव में संगीत और मनोरंजन के साथ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिला। गायन, नृत्य, लोक नृत्य, रैप और कविता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
फ्रेशर्स प्रतियोगिता में रचित और युविका, वेल ड्रेस्ड में अरमान और सुहानी, पर्सनैलिटी में अभय और खुशी तथा इवनिंग में तनिष्क और युक्ति विजेता बने। सोलो फोक में सिरमन प्रथम और डॉल्सी द्वितीय रहे। डुएट डांस में एंजल-खुशी प्रथम और अदिति-भूमि द्वितीय स्थान पर रहे। डुएट सिंगिंग में प्रिंस-लक्ष्य गौतम प्रथम और प्रणव-सार्थक द्वितीय रहे।
वेस्टर्न सोलो डांस में अरमान प्रथम, यशस्वी द्वितीय और डॉल्सी तृतीय रहे। सोलो सिंगिंग में युविका प्रथम, युक्ति द्वितीय और सार्थक तृतीय स्थान पर रहे। कविता प्रतियोगिता में जयंत अंतिल प्रथम, देवांश द्वितीय और तितिक्षा गुप्ता तृतीय रहे। रैप प्रतियोगिता में हितेश ने प्रथम और लवप्रीत सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

Comments