एमए अंग्रेजी की परीक्षा में केयूके मेरिट लिस्ट में समीक्षा ने प्रथम और काजल शर्मा ने पाया चौथा स्थान.
पानीपत, 26 सितम्बर,
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की दो होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्राओं ने एमए अंग्रेजी (द्वितीय सेमेस्टर) की परीक्षा में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की मेरिट लिस्ट में पहले और दूसरे स्थान पर कब्ज़ा करके कॉलेज का मान बढ़ाया और और दूसरे विद्यार्थियों को प्रेरणा दी । समीक्षा ने 391 अंकों के साथ प्रथम और काजल शर्मा ने 381 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल करके केयूके की मेरिट लिस्ट में अपना स्थान पक्का किया । इसी कक्षा के छात्र शोभित आनंद ने भी 363 अंक पाकर अपनी कक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया । परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी । उनके साथ अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो अन्नू आहूजा समेत समस्त अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक मौजूद रहे जिनमे डॉ एसके वर्मा, डॉ संतोष कुमारी, डॉ मोनिका खुराना, प्रो वीरेंद्र गिल, प्रो डेंनसन डी पॉल, प्रो मणि, प्रो मिनाक्षी, प्रो पोषिता सिंगला और प्रो मधु गुप्ता शामिल थे । सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । विदित रहे कि कॉलेज में एमए अंग्रेजी कोर्स ने शुरू से ही छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी पाठ्यक्रम के लिए तैयार कर उन्हें अंग्रेजी भाषा में पारंगत किया है । यह कोर्स कॉलेज के सफलतम कोर्सेज में से एक है जिसमे प्रवेश लेने को लेकर विद्यार्थियों में विशेष रूचि रहती है । कोर्स की शुरुआत से ही एमए अंग्रेजी का परिणाम साल-दर-साल शानदार आ रहा है और इस कोर्स में पढने वाले विद्यार्थियों को इसका खूब फायदा मिला है ।
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज की एमए अंग्रेजी के विद्यार्थियों से उन्हें सैदव अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रही है और समीक्षा, काजल शर्मा और शोभित आनंद ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर इस बेमिसाल उपलब्धि को हासिल किया है । कॉलेज में एमए इंग्लिश कोर्स को शुरू करने का मकसद छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी भाषा में पारंगत करना और उनके भविष्य को मजबूत बनाना है । एसडी पीजी कॉलेज का यदि खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नाम है तो उसका शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है । उन्होनें इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के सभी प्राध्यापकों और एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी की तहे दिल से सराहना की । उन्होनें कहा कि अंग्रेजी विषय में निपुणता प्राप्त करने वालो के लिए भविष्य में बहुत सारे विकल्प मौजूद है । अंग्रेजी विषय में गंभीर और निपुण व्यक्ति को जीवन में सफलता अवश्य मिलती है । आजकल तो निजी कंपनियां भी इस विषय के विशेषज्ञों को अपने यहां अच्छे वेतन पर रखने लगी है ।
दिनेश गोयल कॉलेज प्रधान ने अपने आशीर्वचन में कहा कि समीक्षा, काजल शर्मा और शोभित आनंद ने एक बार फिर साबित किया है की हमारे विद्यार्थी बेमिसाल है । इन विद्यार्थियों ने जो मिसाल कायम की है वह दूसरे विद्यार्थियो के लिए नजीर बनेगी । एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी अपने हर छात्र-छात्रा के उज्जवल भविष्य के लिए दृढसंकल्प है और यहाँ के विद्यार्थी नैतिक एवं व्यवहारिक शिक्षा पाकर समाज और मानवता की सेवा करे यही उनकी कामना है । उन्होनें कहा कि अंग्रेजी विषय के माध्यम से कोई भी विद्यार्थी किसी सरकारी, निजी एवं शैक्षिक संस्थान में रोजगार प्राप्त कर सकता है या अपना निजी प्रशिक्षण केंद्र चला सकता है । मेहनती छात्र-छात्रा को बुलंद मुकाम पाने से कोई नहीं रोक सकता है । वैसे भी अंग्रेजी भाषा और साहित्य ने हमारे विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय अवसर प्रदान किये है ।
प्रो अन्नू आहूजा विभागाध्यक्षा अंग्रेजी विभाग ने कहा कि आज के प्रतियोगिता भरे युग में सफल होने के लिए अग्रेंजी भाषा का ज्ञान होना बहुत जरुरी है । हम खुद महसूस कर सकते है कि कैसे लोग स्पोकन इंग्लिश का कोर्स चलाकर कामयाब हो रहे हैं । हर प्रतियोगी परीक्षा में अंग्रेजी अब जरुरी हो चली है । अंग्रेजी भाषा पर पकड़ बनाने के लिए उन्होनें कहा कि इसके लिए एमए जैसे कोर्स करने के बहुत ज्यादा फायदे होते है । अंग्रेजी को जानने और बोलने वाले विद्यार्थी एनजीओ, कारपोरेट सेक्टर, टूरिज्म, दूतावास, पब्लिकेशन बिजनेस, टीवी, रेडियो ब्रॉडकास्टिंग एडवर्टाइजमेंट, बीपीओ, इंटरप्रेटर और टीचिंग आदि में बखूबी काम कर सकते है । सभी छात्राओं की सफलता के लिए उन्होनें कॉलेज प्रशासन के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की ।
समीक्षा, काजल शर्मा और शोभित आनंद ने अपनी उपलब्धि का श्रेय प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और समस्त अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापकों को दिया । सभी का स्वप्न अंग्रेजी भाषा के प्राध्यापक पद पर कार्य करना है और इसके लिए उन्होनें अभी से मेहनत करनी शुरू कर दी है । अंग्रेजी विषय ने उन्हें बहुत आकर्षित किया है । सभी छात्राओं को अपने कॉलेज, प्रबंधकारिणी, प्राचार्य और प्राध्यापकों पर गर्व है ।

Comments