बैडमिंटन टूर्नामेंट में राधाकृष्णन सदन के लड़कों और टैगोर सदन की लड़कियों ने जीती बाजी
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल में अन्तसर्दनीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हुआ । इसमें राधाकृष्णन सदन के गर्वित और संभव ने प्रथम स्थान प्राप्त करके ट्रॉफी जीती । विवेकानंद सदन के मयंक और गैवी दूसरे स्थान पर रहे और टेरेसा सदन के कृष्णा और कनिष्क ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । छात्रा वर्ग में टैगोर सदन की नीलाक्षी, हंसिका, इशिता और प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त करके बाजी जीती । टेरेसा सदन की मीनाक्षी, एंजेल और नमन दूसरे स्थान पर रही और विवेकानंद सदन से स्वाति, भावना और सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग है । शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए । इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बिजी टीम को शुभकामनाएं दी । टूर्नामेंट का आयोजन खेल प्रशिक्षिका सुमिता और उमेद के मार्गदर्शन में हुआ ।

Comments