गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर आरंभ फाउंडेशन के 11वें कार डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ
BOL PANIPAT : गांधी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर ऐतिहासिक किला परिसर स्थित गांधी पार्क, पानीपत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष आरंभ फाउंडेशन के 11वें कार डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया

अभियान का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के कर-कमलों द्वारा किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुनील कंसल , पार्षद नवल जिंदल एवं पार्षद अशोक कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के आदर्शों से प्रेरित होकर आरंभ फाउंडेशन निरंतर सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनहितकारी अभियानों के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। उन्होंने फाउंडेशन के कार डस्टबिन वितरण अभियान की खूब सराहना भी की |
इस अवसर पर पार्षद नवल जिंदल ने कहा कि आरंभ फाउंडेशन द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, वाहनों से कूड़ा न फैलाने की आदत को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ एवं सुंदर पानीपत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर आरंभ फाउंडेशन के संयोजक एवं संस्थापक अधिवक्ता मेहुल जैन ने बताया कि आरंभ फाउंडेशन पिछले 10 अभियानों के तहत अब तक 3000 कार डस्टबिन शहर में बांट चुका है
उन्होंने बताया कि अब फाउंडेशन 11वें अभियान के अंतर्गत पांच चरणों में 300 कार डस्टबिन बांटने जा रहे हैं जिसका का आज विधिवत शुभारंभ हुआ
उन्होंने बताया कि आगामी पांच चरणों में मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन, लाइनेस यूथ क्लब, समाजसेविका अनु कालरा इनर व्हील क्लब, आदर्श एक विश्वास वेलफेयर सोसाइटी आदि संस्थाओं के साथ मिलकर यह अभियान पूरा किया जाएगा
साथ ही जो भी संस्थाएं इस अभियान से जुड़ेंगी उन सभी को आगामी पांच चरणों में सफाईगिरी अवार्ड 2026 से भी सम्मानित किया जाएगा
आगे जानकारी देते हुए फाउंडेशन के सदस्य अमित सिंगला ने बताया कि फाउंडेशन के संस्थापक मेहुल जैन 2015 से स्वच्छता अभियान से जुड़े हैं, उन्हीं के द्वारा व प्रेरणा से फाउंडेशन 2019 से यह अभियान निरंतर रूप से चला रहा है और उनके इन्हीं स्वच्छता प्रयासों को देखते हुए उन्हें वार्ड 9 का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है फाउंडेशन के द्वारा हर वर्ष पर्यावरण दिवस एंव स्वच्छता दिवस विशेष रूप मनाया जाता है और साथ ही हर वर्ष स्वच्छता में अपना विशेष योगदान देने वालों को सफाईगिरी अवार्ड और पर्यावरण की सुरक्षा में विशेष योगदान देने वालों को पौधागिरी अवार्ड से भी सम्मानित किया जाता है

Comments