Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके याद किया

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at January 12, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :12 जनवरी आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक में विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके याद किया गया और बारम्बार नमन किया गया। इस अवसर पर हुई बैठक में सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप व जिला सचिव पवन कुमार सैनी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से चर्चा की।

सभा में सतीश यादव, ईन्द्र सिंह दूहन, भूपेन्द्र कश्यप, कामरेड विनोद कुमार, नवदीप, मनोज कुमार, चित्तरंजन, सोरण, सलीम, जगन्नाथ, अमर पाल, फूल सिंह आदि ने भाग लिया और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया।

Comments