Thursday, October 8, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, ग्राम सभाएं आयोजित कर दिया ईमानदारी का संदेश

By LALIT SHARMA , in Business , at October 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT | दिनांक 26 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक पूरे देश में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ (Probity for Prosperity) विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा | इसी क्रम में, ईमानदारी और नैतिक आचरण के बारे में बड़े पैमाने पर जागरूकता फैलाने के लिए देश भर में विभिन्न संगठनों और संस्थानों द्वारा तीन महीने तक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं | 

इस वृहद अभियान का हिस्सा बनते हुए, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स भी अपने हितधारकों जागरूकता अभियान चला रहा है। सतर्कता से जुड़ी जानकारी और इसके महत्व को बताने के लिए हाल ही में गांजबड़, कचरौली  और महमदपुर गांवों में ग्राम सभाएं आयोजित की गईं । कार्यक्रम में श्री गौतम प्रिया, मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) ने ग्रामीणों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई । उन्होंने इस साल की थीम के बारे में भी बताया और कहा कि सतर्कता किसी एक संगठन या विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि  देश का हर नागरिक नैतिक व्यवहार को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार को रोकने में योगदान दे सकता है। उन्होंने गलत कामों के खिलाफ आवाज उठाने के तरीकों पर भी बात की और भरोसा दिलाया कि सतर्कता का एक कदम भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने में सार्थक सिद्ध होगा।

Comments


Leave a Reply