Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस बहुत उद्देश्यपूर्ण ढंग से मनाया गया

By LALIT SHARMA , in Business , at June 5, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT :- 5 जून,  2025, विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत वर्ष-2025 के विषय “”प्लास्टिक प्रदूषण का अंत करें – #प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं” को केन्द्रित करते हुए तथा साथ ही इंडियन ऑयल की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते  हुए आज  पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन  बड़े उत्साहपूर्वक एवं उद्देश्यपूर्ण ढंग से किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत एम एल डहरिया कार्यकारी निदेशक एव रिफ़ाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी द्वारा पीआरपीसी के सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाने के साथ हुई। इस कार्यक्रम में अजय कैला, कार्यकारी निदेशक (कोर ग्रुप), चूरामन, कार्यकारी निदेशक (परियोजना) एवं ओम प्रकाश, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के के दौरान अपने सम्बोधन मे, एम एल डहरीया ने विशेष रूप से विश्व पर्यावरण के थीम  पर तथा कार्बन उत्सर्जन कम करने एवं जल संरक्षण हेतु पीआरपीसी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए इंडियनऑयल की प्रतिबद्धता को दोहराया तथा उपस्थित लोगों  को पीआरपीसी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण  के लिए  किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने सभी से अपील  करते हुए कहा कि  हम सभी को व्यक्तिगत रूप से पर्यावरण संरक्षण  मे अपना भरपूर योगदान देना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए ताकि हम  आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण दे सकें।   

सप्ताहभर चलने वाले विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के आयोजनों की शुरुआत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गाँव दिवाना (पानीपत) में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता से हुई, जो की विश्व पर्यावरण दिवस थीम पर आधारित थी। इसके बाद ऑनलाइन क्विज़ व स्लोगन प्रतियोगिता, पीआरपीसी टाउनशिप में पर्यावरण विषयों पर एक और बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता तथा 1 जून को आयोजित साइक्लोथॉन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रबंधन, कर्मचारी एवं टाउनशिपवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इन आयोजनों का समापन 5 जून को एक विशेष समारोह के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व एम एल डहरिया कार्यकारी निदेशक एव रिफ़ाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी तथा संपूर्ण प्रबंधन टीम ने किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा एक वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरणीय संरक्षण का संदेश दिया गया।

विदित है कि पीआरपीसी  अपने स्थापना काल से  ही पर्यावरण संरक्षण  के प्रति काफी  सजग है और पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा हरसंभव  प्रयास  करती रहती है ।  समय समय पर पीआरपीसी  के आस-पास तथा जिला पानीपत में पौधारोपन का अभियान भी  चलाया जाता है और अभी तक 9 लाख से अधिक पौधे रोपित हो चुके हैं। 

इस अवसर पर एम एल डहरिया द्वारा पीआरपीसी के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को दर्शाने वाला एक विशेष ई-ब्रोशर का भी अनावरण किया गया। आज पर्यावरण दिवस को और यादगार बनाने हेतु टीम पीआरपीसी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

Comments