Sunday, October 11, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस द्वारा अलग अलग जगह पर नशा बेचने वालों के संभावित ठिकानों पर की छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट का एक अभियोग अंकित, आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 11, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 अक्तूबर। दिनांक 11 अक्तूबर को सुबह समय करीब 5 AM पर माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत मेधा भूषण आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत जिले के सभी 6 पर्यवेक्षण अधिकारियों, 24 टीमें व 240 पुलिस जवानों की टीम का गठन करके पानीपत जिले में थाना क्षेत्र सनौली, थाना बापौली, थाना चांदनी बाग, थाना पुराना औदयोगिक, थाना किला, थान इसराना, थाना समालखा, थाना मतलौडा के क्षेत्रों में नशा बेचने वालों के संभावित ठिकानों व जिन पर नशा बेचने के पहले भी आपराधिक मुकदमें दर्ज है। उन सभी संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर और संदिग्ध स्थानों पर नारकोटिक्स डॉग्स स्कवॉड टीम के साथ मिलकर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गंगापुरी रोड पर थाना चांदनी बाग के क्षेत्र में सूरज उर्फ सोनू पुत्र जगदीश निवासी गंगारपुरी रोड पानीपत के पास से 34 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया। अभियोग में आगे की कार्रवाइ की जा रही है।

आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित कोई जानकारी है तो जिला पुलिस या MANAS नारकोटिक्स हेल्पलाईन नंबर 1933 पर सूचना दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Comments


Leave a Reply