Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


-साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बेहतर उपाय: उप पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 1, 2023 Tags: , , , , ,

साइबर राहगीरी कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस की साइबर विशेषज्ञों की टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर व स्कूल, कॉलेज में विद्यार्थियों व आमजन को साइबर अपराधों के बारें में जानकारी देकर जागरूक किया

BOL PANIPAT : 01 फरवरी 2023, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा बुधवार को साइबर राहगीरी कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर व स्कूल, कॉलेज में विद्यार्थियों आमजन को साइबर अपराध व साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारें में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर जागरूक्ता की जानकारी से अंकित 1500 पंपलेट भी पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा वितरित किये गए।

जिला में साइबर क्राइम जागरूक्ता अभियान के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक संदीप ने बताया कि तकनीक के इस युग में जितनी तेजी से डिजिटल लेन देन को बढ़ावा मिला है उतनी ही तेजी से ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। खुद को ठगों से बचाने के लिए सबसे जरूरी जागरूकता व सतर्कता है। किसी भी अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए लिंक को ना खोले और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करे। सहायता करने के नाम पर यदि कोई बैंक, बिजली निगम, टेलीफोन एक्सचेंज, आयकर इत्यादी किसी भी विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो अपनी कोई भी जानकारी ना दें। साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग।

-साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बेहतर उपाय, इंटरनेट व सोशल वेबसाइटों का प्रयोग करते समय बरते विशेष सावधानी.

उप पुलिस अधीक्षक संदीप ने बताया कि अक्सर इंटरनेट यूजर को ऐसे ईमेल और मैसेज आते रहते हैं, जिन पर अनजान लिंक मौजूद होते हैं। ऐसे मे हमें इन ईमेल और मैसेज से सावधान रहना चाहिए और हमें इन ईमेल और मैसेज मे मौजूद अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। कभी भी किसी भी वेबसाइट को विजिट करते समय सबसे पहले HTTPS पर ध्यान देना चाहिए। अगर वेबसाइट के लिंक में HTTPS के बजाय HTTP हैं तो हमें ऐसे वेबसाइट पर नहीं जाना चाहिए और अनजान वेबसाइट पर हमें भूलकर भी लॉगिन नहीं करना चाहिए। जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का बेहतर उपाय है। अपने संगे संबंधि व साथियों को भी जानकारी देकर जागरूक करें।

-साइबर अपराध का शिकार होने पर यहां करें शिकायत.

इन तमाम सावधानियों के बावजूद अगर आप साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं। तो तत्काल साइबर क्राइम टोल फ्री क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 या डायल 112 पर इसकी शिकायत करें या भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से जिसका URL- https://cybercrime.gov.in है पर शिकायत करें। नजदीकी थाने में साइबर हेल्प डेस्क या साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं। वारदात घटीत होते ही तत्काल शिकायत करने पर ठगी की गई धनराशि वापस हो सकती है।

पुलिस की टीमों द्वारा पानीपत रेलवे स्टेशन परिसर, लघु सचिवालय परिसर, बस स्टेंड के सामने, देवी मंदिर के पास, टोल प्लाजा के नजदीक, सेक्टर 13/17 में हेलीपैड पर, मित्तल मैगा माल के पास, समालखा फ्लाई ओवर पुल के नीचे, मतलौडा अनाज मंडी, सेक्टर 29 व पुराना औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों में लोगों को जागरूक करने के साथ ही डॉ एमकेके स्कूल मॉडल टाउन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददलाना, देश बंधु गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर 18 व गर्वनमेंट कालेज इसराना में छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरूक किया।

Comments