Wednesday, October 14, 2026
Newspaper and Magzine


नशा करने के दुष्परिणाम बारे विस्तृत जानकारी देकर जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 अक्तूबर। माननीय पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस द्वारा चलाए गए नशा मुक्त अभियान के दौरान प्रणय कुमार डीएसपी साहब पानीपत जी की देखरेख में आज 14 अक्तूबर को वार्ड नंबर 09, वार्ड नंबर 10 व वार्ड नंबर 11 पानीपत, थाना किला जाकर डोर टू डोर अवेयरनेस प्रोग्राम करके सभी वार्ड वासियों को व सिविल हॉस्पिटल पानीपत में उपस्थित सभी व्यक्तियों को नशा करने के दुष्परिणाम बारे विस्तृत जानकारी देकर जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई व वार्ड के सभी व्यक्तियों को साइबर क्राइम बारे ट्रैफिक नियमों बारे व डोंकी द्वारा विदेश न जाने बारे सभी वार्ड वासियों को जागरूक किया गया व माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत जी के निर्देश अनुसार डीएसपी साहब पानीपत जी की देखरेख में नशा करने वाले व्यक्तियों का सरकारी अस्पताल पानीपत में फ्री इलाज करवाने व जो व्यक्ति नशा बेचते हैं उनकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करने बारे सभी वार्ड वासियों को जागरूक किया।

Comments


Leave a Reply