Wednesday, October 14, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at October 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 अक्तूबर। थाना तहसील कैंप प्रभारी सब इंस्पेक्टर बंसीलाल ने बतलाया कि मुकदमा हजा में तीसरा मुख्य आरोपी वसीउल्ला उर्फ सोनू पुत्र वजीउल्ला निवासी धमीजा कॉलोनी नूरवाला पानीपत को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया।

प्रबंधक थाना तहसील कैंप ने बतलाया कि दिनांक 6 सितंबर को शिकायतकर्ता आसिफ पुत्र असलम निवासी जावा कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था कि 6 सितंबर को में अपनी पत्नी तरनुम को लेने उसके घर गया था। मेरी व मेरी पत्नी की किसी बात पर अनबन चल रही थी। मेरे साढू उमर ने मुझे फोन करके बुलाया था। जब मैं तरनुम के घर पहुंचा तो ओसामा, अहसान, सोनू, कलीम व उमर पहले से मौजूद थे। जिन्होंने घर पहुंचते ही मेरे साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मेरा दोस्त दीपक पुत्र मीश्रीलाल निवासी जावा काॅलोनी नूरवाला वहा से गुजर रहा था। जिसको मैने आवाज देकर बुलाया। दीपक ने मेरे को उनसे छुड़वा दिया। मैने अपने भाई अशरफ को बुला लिया। अशरफ व मेरी बहन अफसाना मौके पर आ गए। मेरे भाई के पहुंचने के बाद फिर से पांचो ने हम दोनों भाईयों को मारना पीटना शुरू कर दिया। सोनू, ओसामा व कालीन ने हमे डंडे मारे और अहसान व ओसामा ने छत पर चढकर हमे जान से मारने की नीयत से हमारे उपर ईंटे बरसा दी। उनके द्वारा मारी गई ईंट मेरे भाई अशरफ के सिर में जा लगी। जिससे उसके सिर में चोट आई और वह बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद भी सोनू ने मेरे भाई को डंडों से मारते रहे और धमकी देते रहे। झगड़े में चोट लगने के कारण अशरफ की मौत हो गई। झगड़े के मुख्य आरोपी को दिनांक 13 अक्तूबर 2026 को गिरफतार कर लिया है। और आरोपी से वारदात में प्रयोग किया डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी वसीउल्ला उर्फ सोनू को पेश अदालत करके अन्य आरोपी की जानकारी हासिल करने के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

Comments


Leave a Reply