Thursday, October 15, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के कुशल नेतृत्व में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बलाना रोड पर मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को बुधवार को काला आम्ब मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अफसार पुत्र आलीम निवासी जसोई मुजफफरनगर यूपी के रूप में हुई। आरोपी से 4 मोबाइल फोन बरामद किए।

थाना इसराना में नरेश पुत्र कर्ण सिंह निवासी गोतम नगर वार्ड नंबर 21 ने शिकायत देकर बताया था कि उसने बलाना रोड पर मॉ टेलिकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान कर रखी है। दुकान पर नए व पुराने मोबाइल रखता है। 20 सितंबर को शाम को अपनी दुकान बंद करने अपने घर चला गया था। 21 सितंबर को मैने दुकान खोली तो दुकान में रखे 4 नए मोबाइल फोन नहीं मिले। रात के समय अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। नरेश की शिकायत पर थाना इसराना में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी अफसार के कब्जे से चोरी किए 4 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी चोरी किए मोबाइलों को बेचने के लिए घूम रहा था। आरोपी अफसार को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जो आरोपी को बंद ज्यूडिशियल जेल कराया गया।

Comments


Leave a Reply