Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


हर्ष फायरिंग में 8 साल की एक बच्ची घायल. पीजीआई रेफर

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 25, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत की जुलाहा बस्ती में डीजे पर डांस करते हुए युवकों द्वारा हर्ष फायरिंग की वजह से 8 साल की एक बच्ची घायल हो गई। बच्ची को पेट व टांग पर गोलियों के छर्रे लगे हैं। हादसे की शिकार बच्ची जैसे ही जमीन पर गिरी डीजे बंद करवा दिया गया और युवक मौके से फरार हो गए। मकान मालिक ने उसे इस हालत में देखा तो बच्ची के पिता को घटना की सूचना दी। बच्ची को उपचार के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए शिव कुमार ने बताया कि वह 8 मरला की जुलाहा बस्ती में रहते हैं वह उनके मकान में पिछले 5 साल से राजन किराए पर रहते हैं। 8 साल की नैना किराएदार राजन की पुत्री है। रविवार वह अपनी दुकान पर थे स्थानीय निवासी बंटी ने अपने पोते की छठी के उपलक्ष में घर पर डीजे पार्टी और खाने का आयोजन किया हुआ था। नैना घर से दुकान पर खाने का सामान लेने गई थी दुकान के पास डीजे बजता देख वह डीजे देखने चली गई। इस दौरान युवकों के द्वारा की गई हर्ष फायरिंग का शिकार हो गई।
नैना को पेट व टांगों पर पांच छर्रे लगे हैं। घुटने के पास लगा छर्रा काफी अंदर तक धंसा हुआ है।

Comments