Sunday, October 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 15 अक्टूबर तक कुल 133096 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 16, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 अक्तूबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 15 अक्टूबर तक कुल 133096 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 9086 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 124010.0 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान शून्य मीट्रिक टन व मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 7383 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 767 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 6616 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 4690 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  पी.आर 886 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 3804 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 10929 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2235 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 8694 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 11873 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3684 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 8189 मीट्रिक टन धान व मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 23674 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1287 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 22387 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 74547 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 227 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 74320 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 130850.7 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 123891 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 2093.2 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 4866.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 7366.5 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6616 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 750.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 4408.1 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 3758 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 650.1 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 9944.8 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 8659 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 1285.8 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 10980 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 8151 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 2829 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

इसी प्रकार पानीपत मंडी में 23674 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 22387 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 1287 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 74477.3 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 74320 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 157.3 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments


Leave a Reply