Friday, October 16, 2026
Newspaper and Magzine


सिठाना के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों और गांव में डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 16, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 अक्तूबर। पानीपत पुलिस द्वारा जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की नशा मुक्त अभियान टीम ने शुक्रवार को गांव सिठाना के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को और गांव में डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर गंभीर असर डालती है। इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने के साथ-साथ व्यक्ति का आत्मविश्वास, करियर और सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है। विद्यार्थियों और ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे से बचने के लिए प्रेरित करें।

जिला नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक प्रणय कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि आसपास कहीं नशीले पदार्थों की बिक्री या नशे का कारोबार होने की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत जिला पुलिस या नेशनल नारकोटिक्स MANAS हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Comments


Leave a Reply