मोदी अगर चाहते हैं बेटी की भू्रण हत्या न हो तो उनकी शिक्षा करें मुफ्त: वीरेश शांडिल्य
BOL PANIPAT । विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुर्गाष्टमी पर पत्र लिखा और कहा कि नारे लगाने से या विज्ञापन देने से या ब्रांड एम्बेस्डर बनाने से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान कामयाब नहीं होगा। अगर बेटी की रक्षा भू्रण में करनी है और भ्रण हत्या रोकनी है तो केंद्र सरकार को बेटी पैदा होने से लेकर उसकी शिक्षा व शादी तक सारा खर्चा केंद्र व राज्य सरकार करेगी इस पर लोकसभा में कानून बना दिया जाए उसके बाद देश में भ्रूण हत्या नाम की चीज खत्म हो जाएगी। वीरेश शांडिल्य ने दुर्गाष्टमी पर परिवार सहित कंजकों की पूजा की और कहा कि कंजक के अनेक रूप है यह कंजक के रूप में भी है दुर्गा के रूप में है, काली के रूप में भी है, सरस्वती के रूप में भी है, लक्ष्मी के रूप में भी है, बहन के रूप में भी है, बेटी के रूप में भी है पत्नी के रूप में भी है इसलिए नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि दुख इस बात का है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर सरकारें करोड़ों रूपए खर्चती हैं यदि केंद्र सरकार कानून पारित कर दे कि लड़कियां पैदा होते ही उनका तमाम खर्चा दवाई का शिक्षा का विवाह का सरकार करेगी तो भ्रूण हत्या तो खत्म होगी ही सही मायनों में उस दिन कंजको की पूजा पूरे विश्व में होगी। वीरेश शांडिल्य के साथ उनकी पत्नी पंकज शांडिल्य, एडवोकेट बेटे वासु रंजन, शिव रंजन, पारस शर्मा, नीलम शर्मा, वंश, सुरेंद्र पाल केके सहित कई विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत के सदस्यों ने भी वीरेश शांडिल्य के निवास पर कंजक पूजा की। तकरीबन 51 कंजको की वीरेश शांडिल्य के निवास पर पूजा की गई और तमाम कंजकों ने वीरेश शांडिल्य के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि समय आ गया है जब देश की बेटी का सम्मान भारत के प्रधानमंत्री को करवाना है क्योंकि देश की बेटी समाज का व देश का स्वाभिमान है।

Comments