Tuesday, October 20, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 20, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सीआईए थ्री टीम द्वारा मुकदमा में चोरी के दो आरोपियों को नवादा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
सीआईए थ्री इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बतलाया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मुजम्मिल पुत्र सालिम निवासी नवादा पार जिला पानीपत व तैयब पुत्र शोकत निवासी नवादा पार जिला पानीपत के रूप में हुई है। जिनसे चोरी का सामान बेचने पर पैसों की बरामदगी हुई है। जिनको आज दिनांक 20 अक्तूबर को माननीय न्यायालय में पेश करके बंद ज्यूडिशियल जेल करवाया गया।

थाना सनौली में रफाकत हसन सरपंच ग्राम गढी बेसिक खंड सनौली जिला पानीपत ने 5 सितंबर 2026 को गांव की गलियों पर लगे हुए लोहे के जालो की चोरी की शिकायत दी थी। गांव गढ़ी बेसिक की गलियों पर ग्राम पंचायत द्वारा लगाए गए लगभग लाखों रूपए की किमत के लोहे के जाल चोरी हो गए है। ये जाल गांव से पता नहीं कितने दिनों से चोरी हो रहे है और इनको कोन अज्ञात चोरी कर रहा है। ग्राम पंचायत को गांव के लागों द्वारा जानकारी दी गई है कि गांव में कई जगह से जाल चोरी हो चुके है। जैसे ही यह जानकारी ग्राम पचायत के संज्ञान में आई ग्राम पंचायत ने आसपास के लोगों से उक्त चोरी हुए जालों के बारे में पूछताछ की गई परंतु कोई जानकारी नहीं मिली। ग्राम पंचायत की सरकारी सपति की चोरी करने वाले लोगों की जांच करने उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि आगामी समय में ग्राम पंचायत के होने वाले नुकशान से बचाया जा सके। थाना सनौली में रफाकत हसन की शिकायत पर अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply