Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


फैक्टरी से लैपटॉप चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार. तीन लैपटॉप बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अक्तूबर 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस ने सनौली रोड घूपसिंह नगर में फैक्टरी से लैपटॉप चोरी करने वाले आरोपी को सेक्टर 25 में दशहरा ग्राउंड से काबू किया। आरोपी चोरी के लैपटॉप को बेचने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी रतन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन लैपटॉप बरामद किए है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी सब इंस्पेक्टर गौरव ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर 25 स्थित दशहरा ग्राउंड में एक संदिग्ध किस्म का युवक लैपटॉप लेकर घूम रहा है। लैपटॉप चोरी के होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी रतन पुत्र कवर पाल के रूप में बताई। युवक के पास डेल व एचपी कंपनी के तीन लैपटॉप मिले। लैपटॉप बारे पूछताछ करने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने लैपटॉप अगस्त माह में रात के समय सनौली रोड पर घूपसिंह नगर में एक फैक्टरी से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सेक्टर 18 निवासी देवेंद्र खुराना पुत्र मोहिंद्र खुराना की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर गौरव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने फैक्टरी से लैपटॉप चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह चोरी किए लैपटॉप को लेकर बेचने के लिए शुक्रवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी रतन के कब्जे से चोरी के तीन लैपटॉप बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments