Wednesday, October 21, 2026
Newspaper and Magzine


देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता रैली का आयोजन

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at October 21, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 21 अक्टूबर। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद जागलान ने विद्यार्थियों को अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक दायित्व भी है। प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही स्वच्छ समाज का निर्माण संभव है।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवम धवन के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके पश्चात अपराह्न सत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने, कचरा उचित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर एनएसएस समिति के सदस्य जय कुंवर, संदीप कुमार, कविता जैन, डॉ. कविता तनेजा, नैंसी बजाज, वंदना शर्मा और विकास यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और समाज में जनचेतना फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

Comments


Leave a Reply