Thursday, October 22, 2026
Newspaper and Magzine


छीनी गई चेन को खरीदने वाले को गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 अक्तूबर। सीआईए टू इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनिल ने बतलाया कि हमारी टीम द्वारा वारदात को अंजाम देने वाले चंदन व कर्ण द्वारा छीनी गई चेन को खरीदने वाले को गिरफ्तार किया और चोरी का सामान खरीदने पर हुए मुनाफे को बरामद किया। जो आरोपी की पहचान बाल किशन उर्फ सेंटी पुत्र हरिराम निवासी तहसील कैंप पानीपत के रूप में हुई हैं। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाकर गिरफ्तार करने के बाद एक दिन का रिमांड हासिल किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार बंद ज्यूडिशियल जेल कराया गया।

थाना सेक्टर 13/17 में रविंद्र कुमार पुत्र राजपाल ने बताया गांव निजापुर का निवासी हूं। मेरी माता कलावती ने मकान में ही नीचे परचुन की दुकान कर रखी है। दिनांक 25-05-2026 को दोपहर के समय करीब 2:30 पर दो अंज्ञात लड़के बिना नंबर की मोटर साइकिल पर मेरी मां की दुकान के सामने आए। जिसमें से मोटर साइकिल पर पीछे बैठा लड़का दुकान में आया और मेरी मां से पानी की बोतल व सिगरेट मांगी। मेरी मां उसे सिगरेट देने लगी तो उस लड़के ने मेरी मां को डराकर मेरी मां के गले में पहनी चेन सोना वजन करीब 2 तोला को छीनकर भाग गया जो दूसरा लड़का दुकान से थोड़ा आगे अपनी मोटर साइकिल खड़ा किए हुए था। वे दोनों लड़के चेन छिनकर भाग गए। दोनों अज्ञात लड़को के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। थाना सेक्टर 13/17 में रविंद्र कुमार पुत्र राजपाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply