Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने क्राइम कंट्रोल के संबध में समालखा उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जोन के पर्यवेक्षण अधिकारी व थाना प्रबंधकों के साथ क्राईम मीटिंग का आयोजन कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 8, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 अक्तूबर 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मीटिंग में सर्वप्रथम पर्यवेक्षण अधिकारी व थाना प्रबंधक से कानून एंव व्यवस्था व दर्ज मूकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए समय रहते उचित कदम उठाए। महिला विरूध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही अमल में लाए। लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कार्य करते हुए आमजन के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखें।

उन्होने सख्त आदेश दिए की थाना में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाही करे। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। दर्ज किसी भी मुकदमें की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें एवं तय समय सीमा में जांच पूरी कर उसका न्यायालय में चालान पेश करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व अपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाए। निरंतर गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें एवं पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को काबु करे।

पुलिस अधीक्षक ने जिला में आगामी होने वाले सरपंच, जिला परिषद व पंच के चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की वे अपनी जिम्मेवारी को सुनिश्चित समझे। क्षेत्र में घोषित सवेंदनशील व अति संवेदनशील गांव में भ्रमण कर लोगों से बातचित करें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने की दिशा में जो भी महत्वपूर्ण कदम हो उसे समय रहते पूरा करें।

Comments