Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


हड़ताल में संकट मोचक बनी हरियाणा पुलिस.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 23, 2026 Tags: , , , , ,

पानीपत पुलिस ने हड़ताल के बीच पावर हाउस चालू कराया: कई इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल, 86 पावर हाउस व सब- स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात

BOL PANIPAT , 23 अक्तूबर। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते उत्पन्न हुई परिस्थितियों के बीच आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए पानीपत पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेधा भूषण आईपीएस के मार्गदर्शन मे पानीपत पुलिस मोर्चा संभालते हुए प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

बिजली कर्मचारियों को हड़ताल के दौरान पानीपत पुलिस ने अपने अपने थाना क्षेत्र मे बिजली आपुर्ति बहाली को लेकर विशेष कार्य किय गए। पानीपत पुलिस की पूरी तत्परता से विभिन्न थाना प्रबन्धकों ने निजी तालमेल से बहाल कराई जिले की बिजली आपूर्ति।

जिला पानीपत में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर आम जनमानस की सुविधा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला पुलिस अलर्ट मोड पर रही। हड़ताल के कारण जिले के कई शहरी और ग्रामीण इलाकों में उत्पन्न हुई ब्लैकआउट (बिजली गुल) की समस्या को विभिन्न थाना प्रबंधकों द्वारा तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों और निजी तकनीशियनों के सहयोग से तुरंत बहाल करवाया गया।

पानीपत जिले के बन्द पडे थाना चांदनी बाग क्षेत्र मे 2 फिडर, थाना सदर क्षेत्र मे 5 फिडर, थाना समालखा क्षेत्र मे 1 फिडर, थाना सैक्टर 13-17 क्षेत्र मे 2 फिडर, थाना इसराना क्षेत्र मे 22 फिडर, थाना सनौली क्षेत्र मे 1, थाना मतलोडा क्षेत्र मे 5 फिडर चालू करवाकर जनता को राहत देने का काम किया।
स्थिति को नियंत्रित रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले के 17 बिजली पावर स्टेशनो व 69 सब-स्टेशनों पर विशेष पुलिसकर्मियों की तैनाती की हुई है।

जिला पानीपत के सभी प्रबन्धक अफसरों द्वारा क्षेत्र की जनता की परेशानियों को समझते हुए अपने अपने क्षेत्र मे निजी इलेक्ट्रीशियन व जनता के सहयोग से बिजली आपूर्ति बहाली के लेकर समाधान के लिए बड़ी ही सुझबुझ के साथ काम कर रही है।

पानीपत पुलिस जनाता से अपील करती है कि बिजली कर्मचारियों की हडताल मे कही पर भी कोई परेशानी होती है 112 पर पुलिस के पास फोन करें व 1912 पर फोन करे। संयम बनाए रखे, पुलिस का सहयोग करें पुलिस जनता की सेवा में 24 घंटे सेवा मे तत्पर है।

Comments


Leave a Reply