Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


कार सहित नशा तस्कर गिरफ्तार. करीब 2 लाख रूपए कीमत की 1 किलो 204 ग्राम चरस बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 जनवरी 2023, सीआईए थ्री की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चौटाला रोड पर नाकाबंदी कर एक कार सवार नशा तस्कर को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 204 ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 लाख रूपए कीमत बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेश पुत्र राजसिंह निवासी पांची जाट्टान सोनीपत के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में चरस को 4 दिन पहले हिमाचल प्रदेश से कम कीमत पर खरीद कर अपने गांव के आस पास व यूपी में तस्करी करने के लिए लेकर आया था। आरोपी वीरवार को ऑल्टो कार से यूपी में चरस तस्करी करने के लिए जा रहा था। पुलिस टीम ने उससे चरस सहित चौटाला रोड पर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की वारदात में संलिप्त आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी नरेश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी नरेश को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान सेक्टर 29 में रिसालू मोड़ पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की नरेश निवासी पांची जाट्टान सोनीपत HR14M-5683 नंबर की ऑल्टो कार में सवार होकर सिवाह की और से चौटाला रोड होते हुए सनौली की तरफ जाएगा। कार में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना का पुख्ता मानकर तुरंत चौटाला रोड पर पावर हाउस के सामने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद उक्त नंबर की एक ऑल्टो कार सिवाह की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने नाके पर कार को रूकवाकर ड्राइवर सीट पर बैठे युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नरेश पुत्र राजसिंह निवासी पांची जाट्टान सोनीपत के रूप में बताई। नियमानुसार पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी ली तो ड्राइवर सीट पर आरोपी के घुटनों में रखी प्लास्टिक की पन्नी से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 1 किलो 204 ग्राम पाया गया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 लाख रूपए कीमत बताई जा रही है। पुलिस टीम ने आरोपी नरेश के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments