Wednesday, October 28, 2026
Newspaper and Magzine


नशा बेचने के आरोपी से 5 ग्राम 65 मिलीग्राम कोकिन व एक मोबाइल फोन किया बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री टीम की बड़ी कार्रवाई आरोपी से 5 ग्राम 65 मिलीग्राम कोकिन व एक मोबाइल फोन किया बरामद

सीआईए थ्री इंचार्ज ने बतलाया कि सीआईए थ्री पुलिस को मुखबर ने मिलकर सूचना दी कि एक लड़का जिसका नाम राहुल उर्फ नांदल पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव तारपुर बापौली पानीपत का रहने वाला है जिसके पास नशीला पदार्थ है जो किसी को बेचने की फिराक में है जो हथवाला रोड समालखा पर है जिस सूचना पर पुलिस टीम हथवाला रोड समालखा के पास पहुची, मुखबर खास ने सामने खड़े लड़के की तरफ इशारा करके बतलाया कि यही राहुल उर्फ नांदल है। पुलिस ने लड़के को काबू करके नामपता पूछा तो लड़के ने अपना नाम राहुल उर्फ नांदल पुत्र गुलाब सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी गांव तारपुर थाना बापौली पानीपत बताया । कानूनी कार्यवाही पूरी करके राहुल उर्फ नांदल की जेब से पोलोथिन में पैकिंग बरामद हुई व एक छोटा मोबाइल फोन बरामद हुआ पैकिंग को खोलकर चेक किया तो पैकिंग से व राहुल उर्फ नांदल के बताए अनुसार तोलने पर कुल 05 ग्राम 65 मिली ग्राम कोकिन चिट्टा पाया गया। बिना किसी लाइसेंस व परमिट के कुल 05 ग्राम 65 मिली ग्राम कोकिन  चिट्टा रखकर जुर्म धारा एनडीपीएस एक्ट का अपराध किया है। थाना समालखा में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके लिया 3 दिन का रिमांड लिया गया।

Comments


Leave a Reply