Saturday, August 22, 2026
Newspaper and Magzine


रिफाइनरी के बाहर ट्रकों से केमिकल चोरी कर बेचने वाला चालक गिरफ्तार, कैंटर से 8 ड्रम और 10 पेटियां बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 अगस्त : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस ने रिफाइनरी के बाहर से ट्रकों से केमिकल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर शुक्रवार को गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी कैंटर में चोरी का केमिकल लेकर ऊन मंडी में बेचने के लिए खड़ा था। केंटर से केमिकल से भरे 8 ड्रम और 10 पेटियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के अलीगढ़ के गांव अगोरना निवासी देवेंद्र उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम को शुक्रवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग पानीपत रिफाइनरी के बाहर राह चलते ट्रकों से केमिकल चोरी करते हैं। चोरी किए गए केमिकल को दिल्ली ले जाकर महंगे दामों पर बेचते हैं। सूचना मिली कि एक सफेद-लाल रंग के बंद बॉडी कैंटर में चोरी का केमिकल लोड कर चालक देवेंद्र पानीपत ऊन मंडी में बेचने के लिए खड़ा है
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ऊन मंडी में कैंटर की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद HR 67F-9315 नंबर का कैंटर दिखाई दिया। पुलिस ने कैंटर के पास खड़े चालक को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपनी पहचान देवेंद्र उर्फ सोनू पुत्र नियाल सिंह निवासी अगोरना अलीगढ़ यूपी के रूप में बताई। पुलिस ने चालक से कैंटर के पिछले गेट का ताला खुलवाकर तलाशी ली तो अंदर केमिकल से भरे 8 प्लास्टिक के ड्रम तथा 10 खाकी रंग की पेटियां मिलीं जिन पर इंडो लिखा हुआ था।
पुलिस टीम ने फूड एंड सप्लाई विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर सागर सिंह की मौजूदगी में ड्रमों की जांच की गई। चालक ड्रमों में भरे केमिकल के संबंध में कोई बिल, बिल्टी या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने कैंटर सहित केमिकल से भरे ड्रमों व गत्ता पेटियों को कब्जा पुलिस में लेकर थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में बीएनएस की धारा 305, 317(2), 318(4), 61(2) के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी देवेंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने तथा उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply