विद्यार्थियों व गांव वासियों को नशा करने के दुष्परिणाम बारे विस्तृत जानकारी देकर जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई
BOL PANIPAT : 27 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के दौरान डीएसपी प्रणय कुमार की देखरेख में आज गवर्नमेंट मिडल स्कूल बहरामपुर जाकर विद्यार्थियों को व गांव बहरामपुर व अतौलापुर में जाकर गांव वासियों को नशा करने के दुष्परिणाम बारे विस्तृत जानकारी देकर जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई व साइबर क्राइम बारे ट्रैफिक नियमो बारे जागरूक किया गया व पुलिस अधीक्षक पानीपत के निर्देश अनुसार डीएसपी की देखरेख में नशा करने वाले व्यक्तियों का सरकारी अस्पताल पानीपत में फ्री इलाज करवाने व जो व्यक्ति नशा बेचते हैं उनकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करने बारे सभी वार्ड वासियों को जागरूक किया गया।

Comments