Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 जून 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने दुकान से मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अक्षय पुत्र राजबीर निवासी बुड़शाम व सुमित पुत्र जगदीश निवासी हड़ताड़ी पानीपत के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया की बुधवार की देर साय सीआईए-टू पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली की अनाज मंडी में संदिग्ध किस्म के दो युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर दोनो आरोपी युवकों को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने 5 दिन पहले सनौली रोड पर मोबाइल की दुकान से एक मोबाइल फोन चोरी करने बारे स्वीकारा।

थाना चांदनी बाग में अजय पुत्र रमेश निवासी सनौली रोड पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.

अजय ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने सनौली रोड पर मोबाइल की दुकान की हुई है। दुकान पर मुकेश नाम का लड़का भी काम करता है। मुकेश 3 जून को बाद दोपहर दुकान पर बैठा हुआ था, इसी दोरान दो अज्ञात युवक मोबाइल देखने के बहाने दुकान पर आए। युवकों ने कई मोबाइल फोन देखने के बाद एक मोबाइल पसंद कर लिया और कार्ड से पेमेंट करने की बात कहते मुकेश से पीने के लिए पानी मांगा। मुकेश पानी लेने के लिए पीछे गया तो दोनो आरोपी मोबाइल को लेकर भाग गए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आईपीसी की धारा 380,454 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments