सही आंकड़े बनेंगे बेहतर योजना निर्माण का आधार
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वेक्षणों में सहयोग करें नागरिक और उद्यम
अक्टूबर माह के दौरान विभिन्न सर्वेक्षण एन एसओ, चयनित परिवारों और प्रतिष्ठानों से जुटाई जाएगी जानकारी
परिवारों और प्रतिष्ठानों की सूचनाएं रहेंगी पूरी तरह गोपनीय, सर्वेक्षण में सही जानकारी देने की अपील
राष्ट्रीय घरेलू आय, श्रम बल, ऋण-निवेश और प्रवासन समेत पांच सर्वेक्षणों के लिए पानीपत के विभिन्न क्षेत्र चयनित
BOL PANIPAT , 28 अक्टूबर। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय अक्तूबर के दौरान जिला के विभिन्न क्षेत्रों का चयन किया गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने आम नागरिकों और उद्यमों से सर्वेक्षण टीमों को पूरा सहयोग देने तथा सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), उप-क्षेत्रीय कार्यालय करनाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यालय वर्ष 1950 से परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से सूचनाएं एकत्र करने का कार्य कर रहा है। इन सूचनाओं का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर योजना निर्माण तथा नीतियों के निर्धारण में किया जाता है।
विभिन्न सर्वेक्षणों के माध्यम से जुटाई जाएगी जानकारी एनएसओ (एफओडी) द्वारा अक्तूबर में हरियाणा के विभिन्न जिलों में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक , राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण तथा अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण एवं कृषक परिवारों की स्थिति का आकलन सर्वेक्षण किया जाएगा। उद्यम सर्वेक्षणों में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यु), उद्योगों का वार्षिक सर्वेक्षण , असंगठित सेवा उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण तथा निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण आदि शामिल हैं। इन सर्वेक्षणों के अंतर्गत एनएसओ के अधिकारी चयनित उद्यमों से संपर्क करेंगे।
सर्वेक्षण में दी गई जानकारी रहेगी पूरी तरह गोपनीय विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि इन सर्वेक्षणों में एकत्र की गई सभी सूचनाएं पूर्णत: गोपनीय रखी जाती हैं। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले परिवारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान किसी भी रिपोर्ट अथवा प्रकाशित आंकड़ों में उजागर नहीं की जाती। एकत्रित आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। सरकार ने सभी नागरिकों एवं उद्यमों से अनुरोध किया है कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों को पूरा सहयोग प्रदान करें और सही एवं पूर्ण जानकारी देने के लिए अपना बहुमूल्य समय दें। सभी नागरिकों की सहभागिता राष्ट्र के बेहतर योजना निर्माण और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
पानीपत में इन क्षेत्रों में होंगे सर्वेक्षण अक्तूबर 2026 के दौरान जिला पानीपत में एनएसओ (एफओडी) द्वारा किए जाने वाले सर्वेक्षणों के लिए निम्नलिखित क्षेत्रों का चयन किया गया है:
राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण वार्ड-7, रिसालू और उझा। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण बत्रा कॉलोनी, जुरासी सराफ खास (72), समालखा। ऋण एवं निवेश व कृषक परिवारों की स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण पानीपत की ईदगाह कॉलोनी। असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण सेक्टर-29, धोदपुर (समालखा) और कामाशपुर (समालखा)। प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण पानीपत में महिला थाना क्षेत्र, जेल के पास तथा शेरा (ग्रामीण), तहसील पानीपत है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने आम जनता से अपील की है कि चयनित क्षेत्रों में सर्वेक्षण के लिए पहुंचने वाली टीमों को आवश्यक सहयोग दें, ताकि एकत्रित सूचनाओं के आधार पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर योजना निर्माण और नीतियों के निर्धारण में सहायता मिल सके।

Comments