Tuesday, November 3, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 2 नवंबर तक कुल 213163 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 3, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 नवंबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 2 नवंबर तक कुल 213163 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 20463.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 157764.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 25509 मीट्रिक टन व मुच्छल 9407 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 11539 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 4301 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 140 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7098 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 8578 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  पी.आर 1368 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 2388 मीट्रिक टन, मुच्छल 175 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4647 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 18178 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3665 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 3872 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 9729 मीट्रिक टन, मुच्छल 912 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 28801 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 7383 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 5681 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 11416 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 4321 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 34326 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2673 मीट्रिक टन, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 2998 मीट्रिक टन, मुच्छल 1297 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 27332 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 111741 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1067 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 10430 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 97542 मीट्रिक टन, मुच्छल 2702 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 199819 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 183770 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 5098.7 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 10950.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 9739.5 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7238 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2501.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 7988.8 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6617 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1371.8 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 14983 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 12225 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2758 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 22070 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 15891 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 6179 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

इसी प्रकार पानीपत मंडी में 33917 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 31646.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2270 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 111121 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 110152 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 968.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments


Leave a Reply