13 अगस्त को होगा फुल ड्रैस रिहर्सल का आयोजन
BOL PANIPAT , 11 अगस्त– स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भापरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। फुल ड्रैस रिहर्सल का आयोजन 13 अगस्त को होगा। जिला स्तरीय समारोह में प्रस्तुत होने वाली प्रस्तुतियों का स्कूली विद्यार्थियों द्वारा वीरवार को स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया गया। इस मौके पर डीसी सुशील सारवान ने कार्यक्रम में प्रस्तुत होने वाली प्रस्तुतियों को स्वयं देखा और उनकी प्रशंसा की।

डीसी सुशील सारवान ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और पुलिस, होमगार्ड, स्काउटस, गल्र्ज गाईड व एनसीसी की टुकडिय़ों द्वारा मार्चपास्ट का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस मौके पर एडीसी वीना हुडा,एसडीएम अश्वनी मलिक,डीएसपी प्रदीप कुमार इत्यादि भी उपस्थित थे।

Comments