पुलिस अधीक्षक ने पालिका बाजार व शहर के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल दौरा किया
BOL PANIPAT : 3 नवम्बर। त्योहारी सीजन एवं भीड़भाड़ वाले बाजारों में पानीपत पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आई पी एस ने आज खुद पालिका बाजार व शहर के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल दौरा किया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक पानीपत ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 28 नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा शहरो के सभी प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों के साथ-साथ बाजारों के अंदर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। वहीं, सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखेंगे।
पुलिस अधीक्षक पानीपत ने दुकानदारों से अपील की कि वे बाजारों में अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था न होने दें उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के बाजारों में खरीदारी कर सकें और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Comments