Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


घर में अवैध रूप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार. 48 बोतल देसी अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 सितंबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत वीरवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने कुलदीप नगर में घर में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 48 बोतल देसी अवैध शराब बरामद हुई है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि वीरवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान कुलदीप नगर में थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की रोहित पुत्र सुशील अपने घर में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम तुरंत बताए गए पते पर पहुंची तो घर के बाहर गली में एक युवक खड़ा दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से घर के बरामदे में घूसने लगा। टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रोहित पुत्र सुशील निवासी कुलदीप नगर के रूप में बताई। घर के बरामदे में एक प्लास्टिक कट्टा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने प्लास्टिक कट्टे को खोलकर जांच की तो 36 बौतल व 48 पव्वे देसी शराब मिली। बरामद देसी शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो युवक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी रोहित के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments