Thursday, November 5, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 4 नवंबर तक कुल 231505 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 4 नवंबर तक कुल 231505 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 22468.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 159376.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 34677 मीट्रिक टन व मुच्छल 14965 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 11676 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 4358 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 182 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7107 मीट्रिक टन, मुच्छल 28.5 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 9533 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  पी.आर 1378 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 3087 मीट्रिक टन, मुच्छल 364 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4704 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 20362 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3761 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 5485 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 9771 मीट्रिक टन, मुच्छल 1345 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 35499 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 7546 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 8698 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 11523 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 7732 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 37927 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 4358 मीट्रिक टन, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 4214 मीट्रिक टन, मुच्छल 1811 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 27524 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 116509 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1067 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 13011 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 98747 मीट्रिक टन, मुच्छल 3684 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 223806 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 207470 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 5185.7 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 11150.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 9819 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7317.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2501.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 9526.8 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 8155 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1371.8 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 18053 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 15295 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2758 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 34151 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 27772 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 6379 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

इसी प्रकार पानीपत मंडी में 35839 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 33568.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2270 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 116418 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 115362 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1055.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments


Leave a Reply