Saturday, November 7, 2026
Newspaper and Magzine


बिंझौल क्षेत्र में ग्रामीणों को नशा करने के दुष्परिणाम बारे विस्तृत जानकारी  देकर जागरूक किया 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 7, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक  मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के दौरान डीएसपी  प्रणय कुमार की देखरेख में आज बिंझौल मोड़ कॉलोनी, आशाराम कॉलोनी बिंझौल, अमर कुंज कॉलोनी बिंझौल, पानीपत में जाकर डोर टू डोर अवेयरनेस प्रोग्राम करके सभी कॉलोनी वासियों को नशा करने के दुष्परिणाम बारे विस्तृत जानकारी देकर जीवन में कभी भी नशा नही करने बारे शपथ दिलवाई गई व पुलिस अधीक्षक पानीपत के निर्देश अनुसार डीएसपी की देखरेख में नशा करने वाले व्यक्तियों का सरकारी अस्पताल पानीपत में फ्री इलाज करवाने व जो व्यक्ति नशा बेचते हैं उनकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करने बारे सभी वार्ड वासियों को जागरूक किया गया।

Comments


Leave a Reply