भगवान महावीर जन्मोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आरंभ फाउंडेशन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में 101 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया
BOL PANIPAT : आज स्थानीय जिनवाणी विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भगवान महावीर जन्मोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में आरंभ फाउंडेशन के द्वारा फाउंडेशन का छठा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम समारोह के मुख्य अतिथि सुखमाल जैन व सम्मानित अतिथि राकेश जैन, भूपेंद्र जैन, राजेश जैन, कुलदीप जैन, लोकेश जैन, स्वयं जैन, सुरेश जैन, मनोज जैन, सुशील जैन व दिनेश जैन के द्वारा रक्तदान शिविर का रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात आए अतिथियों ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा रक्त दाताओं का रक्त लिया गया। आज रक्तदान शिविर में विशेष रूप आरंभ फाउंडेशन को बेबी शर्मा किन्नर का भी आशीर्वाद व सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी के लिए दुआ की और सभी को अपना आशीर्वाद दिया।
आज रक्तदान शिविर में आरंभ फाउंडेशन के द्वारा हरियाणा का पहला एवं व सेवा के लिए एक विशेष सम्मान व दया अवार्ड 2023 से राधा कृष्ण गौशाला के अध्यक्ष राव जैन एवं कामधेनु उपचार सेवा समिति सदस्यों को सम्मानित किया गया।
रक्तदान के इस पावन पर्व पर समारोह के मुख्य अतिथि विजय जैन ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और सभी रक्तदाताओं को बेच लगाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रमोद मित्तल व संदीप जिंदल एडवोकेट भी मौजूद रहे। उन्होंने भी रक्तदाताओं को बैच लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर व एक पौधा देकर किया गया। सभी अतिथियों को संस्था के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। रक्तदान शिविर में 101 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया.
समारोह के मुख्य अतिथि विजय जैन पार्षद ने कहा कि आरंभ फाउंडेशन के कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। इन युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में जा रही है। ये सब मेरे लिए भी प्ररेणा दायक है। समाजसेवा से ही मानव कल्याण संभव है और मैं सभी रक्तदाताओं को भी शुभकामनाएं देता हूं।
फाउंडेशन के संस्थापक अधिवक्ता मेहुल जैन ने बताया आरंभ फाउंडेशन ने आज अपना छठे रक्तदान शिविर का आयोजन किया है और जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि आज हमने विशेष रूप से दो संस्थाओं को व दया अवार्ड 2023 से सम्मानित किया। आने वाले वर्षों में भी भगवान महावीर जन्मोत्सव के अवसर पर हर वर्ष ऐसी संस्थाओं को जो व दया का कार्य करती हैं उनको सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया की आरंभ फाउंडेशन विगत 7 वर्षों से लगातार पानीपत में जन सेवा के कार्य करती आ रही है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और आए सभी सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर विशेष रुप से विकास गोयल, प्रो. दलत सिंह, शिक्षक बोधराज श्योराण , अधिवक्ता शोभित सिंगला, अधिवक्ता प्रवीण गाल्याण, अधिवक्ता हरबीर सिंह, वीरेंद्र जैन, अभिषेक गोयल, अरिहंत जैन, सार्थक सिंगला, दीप्ति जैन, तान्या भाटिया, विनती गर्ग, पंकज जैन, रवि गोयल, प्रवीन शर्मा, पुलकित जैन, केशव कश्यप, मोहित बजाज, आशु दुआ मौजूद रहे।

Comments