Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मांडी से टिटाना जाने वाले मार्ग पर बोर्ड लगा अमर शहीद युजीसी रणधीर सिंह नामकरण किया गया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 अक्तूबर 2024,अमर शहीदों की याद में पुलिस विभाग की और से 21 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक पुलिस शहीदी व पुलिस झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीद जवानों को याद कर श्रद्धांजली दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में इसी श्रंखला में 23 अक्तूबर बुधवार को जिला पुलिस भलाई शाखा की टीम व थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने शहीद युजीसी रणधीर सिंह के पैतृक गांव मांडी में कार्यक्रम का आयोजन कर अमर शहीदों की शहादत को नमन किया।
इस दौरान मांडी से टिटाना जाने वाले मार्ग पर बोर्ड लगा अमर शहीद युजीसी रणधीर सिह मार्ग नामकरण किया गया।

सब इंस्पेक्टर विनोद ने इस दौरान युवा शक्ति को देशभक्ति से ओतप्रोत हो जीवन में आगे बढ़ने की सीख देते हुए अपने संबोधन में कहा कि ऐसे अमर शहीदों की गौरव गाथा हमारी युवा शक्ति में पूरे उमंग के साथ देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। अमर शहीदों के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में मांडी गांव के सरपंच देवेंद्र सिंह, नंबरदार जोगिंद्र, विनोद कुमार, पवन कुमार, सब इंस्पेक्टर सुशील, एएसआई सतीश, एएसआई अमृतलाल व गांव के मौजिज व्यक्ति व नौजवान मुख्य रूप से मौजूद रहें।

अमर शहीद के जीवन का सारांश:

मांडी गांव निवासी अमर शहीद युजीसी रणधीर सिंह वर्ष 2005 मे जिला सोनीपत के थाना बरौदा मे तैनात थे। 24 अप्रैल 2005 को उनकी ड्यूटी राइडर पर थी। गस्त के दौरान जब वे महम रोड़ पर मौजूद थे तो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। युजीसी रणधीर सिंह व साथी पुलिसकर्मी ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उन पर ताबड़ तोड़ गोलियां चला दी। युजीसी रणधीर सिंह व साथी ने बदमाशों का डट कर मुकाबला किया। जिसमें रणधीर सिंह व साथी को कई गोलियां लगी। इस घटना मे बहादुर युजीसी रणधीर सिंह वीर गति को प्राप्त हो गये थे।

Comments